Filled Under:

jaisalmer district rajasthan gk

        जैसलमेर{राजस्थान की स्वर्ण नगरी }

भौगोलिक परिदृश्य

भौगोलिक स्थिति- राजस्थान का सबसे पश्चिम जिला। चारों ओर मरुभूमि से घिरा होने के कारण इस शहर के बारे में कहा जाता है कि केवल पत्थर की टांगें ही आपको वहाँ ले जा सकती हैं।
अक्षांशीय स्थिति- 26°1' से 26°02' उत्तरी अक्षांश।
देशान्तरीय स्थिति- 69°30' से 72°20' पूर्वी देशान्तर।
क्षेत्रफल- 38401 वर्ग किमी. (यह क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है।)
जनसंख्या- 6,69,919 जनसंख्या की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे छोटा जिला है। यह जिला राज्य का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला है (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)।
लिंगानुपात- 852 
साक्षरता- 57.2% (राज्य में 28वाँ स्थान)।
न्यूनतम पशु घनत्व वाला जिला- 74 पशु प्रति वर्गकिमी.
 तहसील-  पोकरण, जैसलमेर, फतेहगढ़।
लोकसभा क्षेत्र- बाड़मेर
विधानसभा क्षेत्र- जैसलमेर, पोकरन। 

प्राचीन नाम-

 मांड धरा, वल्लमण्डल, मांड प्रदेश।

 भौगोलिक उपनाम-

स्वर्ण नगरी, पीले पत्थरों का शहर, हवेलियों और झरोखों की नगरी, रेगिस्तान का गुलाब, राजस्थान का अण्डमान, स्वर्णिम इतिहास का साक्षी।

पड़ोसी देश- पाकिस्तान।
पड़ोसी जिले-  बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर
प्रमुख स्थान- जैसलमेर, पोकरण, रामदेवरा, नाचना, समगाँव, मोहनगढ़, तनोट।
 स्थलाकृति-  जैसलमेर जिले का सामान्य आकार सात दिशाओं वाले अनियमित बहुभुज जैसा है

नदियाँ-

काकनेय, लाठी और धोगड़ी। काकनेय नदी को काकनी या मसूरदी भी कहते हैं। 

जलाशय/झीलें-

गढीसर, अमरसागर, बुज झील (काकनी नदी इसी में गिरती है), मूल सागर, गजरूप सागर, विजडासर, जैतसर।
 जलवायु- यहाँ की जलवायु उष्ण और शुष्क है। उच्चतम तापमान 47° सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम 20° सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है। औसत तापमान 24° सेंटीग्रेड रहता है। औसत वर्षा 23 सेंटीमीटर वार्षिक है।

 मिट्टी-

जैसलमेर जिले में रेतीली मिट्टी पाई जाती है। इसमें लवणीयता का काफी अंश पाया जाता है। जिप्सम की खाद का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। यह मिट्टी मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा के लिए प्रसिद्ध है। 

वनस्पति-

जैसलमेर में मरुद्भिद (Xerophyte) वनस्पति मिलती है। खेजड़ी, धोकड़ा, बैर, कीकर, रोहिड़ा प्रमुख वृक्ष हैं। केक्टस की सभी किस्में यहाँ पाई जाती है। रोहिड़ा मरुस्थल का सागवान तथा खेजड़ी को थार का कल्पवृक्ष कहा जाता है। राज्य के 1.53 प्रतिशत भाग पर वन मिलते हैं। सेवण एवं लीलण घास के लिए यह जिला प्रसिद्ध है। रोहिड़ा के फूल को राज्य पुष्प और खेजड़ी को राज्य वृक्ष के रूप में मान्यता दी गई है।

वन्य जीव

राष्ट्रीय मरु उद्यान-

4 अगस्त, 1980 को राज्य सरकार ने इसे अभयारण्य घोषित किया। यह राज्य का दूसरा बड़ा अभयारण्य है जो 3162 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है। यह जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में फैला है। राज्य पक्षी गोडावण का यह घर माना जाता है। चिंकारा, मरु बिल्ली, मरु लोमड़ी, सियार, भेड़िया, मरु खरगोश यहाँ पाए जाने वाले प्रमुख जीव जन्तु हैं।

आकल वुड फॉसिल्स पार्क-

जैसलमेर से 17 किमी दूर आकल ग्राम में यह पार्क स्थित है। यहाँ 18 करोड़ वर्ष पुराने पेड़-पौधों के जीवाश्म मिलते हैं।

उज्जला- जिले का एकमात्र शिकार निषिद्ध क्षेत्र उज्जला में स्थित है।

पशुपालन डेयरी- जैसलमेर जिला ऊँट और गाय की दधारू नस्लों के लिए प्रसिद्ध है। नाचना का ऊँट सवारी और बोझ ढोने के लिए प्रसिद्ध है। गाय की राठी और थारपारकर नस्लें प्रमुख दुधारू नस्लें हैं। जैसलमेर का मालाणी गाँव थारपारकर गायों का उत्पत्ति स्थल माना जाता है। पोकरण में एक डेयरी अवशीतन केन्द्र है जो जोधपुर डेयरी संयंत्र के अधीन कार्य करता है।

जल परियोजनायें- इंदिरा गाँधी नहर परियोजना से पेयजल प्राप्त होता है। यहाँ पोकरण लिफ्ट नहर से पेयजल प्राप्त होता है। इसका नया नाम बदलकर जयनारायण व्यास लिफ्ट नहर कर दिया गया है।
कृषि/फसलें-  ज्वार, बाजरा। 

खनिज- स्टील ग्रेड लाईम स्टोन (सोनू क्षेत्र), डोलामाइट, संगमरमर, रॉक फॉस्फेट (बिरमानिया), बेन्टोनाइट, मुल्तानी मिट्टी, चाइना क्ले, सेण्डस्टोन और जिप्सम। जैसलमेर पीले पत्थरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह छींटदार होता है।

 ऊर्जा- पवन ऊर्जा की दृष्टि से जैसलमेर जिला अग्रणीय है। यहाँ राजस्थान की पहली पवन ऊर्जा परियोजना अमरसागर में स्थापित की गई है। यहाँ निजी क्षेत्र में भी पवन ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है। रामगढ़ में स्थानीय गैस पर आधारित विद्युत परियोजना स्थापित की गई है। घोटारू से हीलियम, तनोट और मनिहारी टिब्बा से प्राकृतिक गैस प्राप्त होती है। रेलवे की ओर से जैसलमेर में 21 मेगावाट शक्ति वाले दो विशालकाय एयर पावर प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। 
 उद्योग- पर्यटन उद्योग, पत्थर की नक्काशी और खादी ग्रामोद्योग। 
हस्तशिल्प- नक्काशीदार लकड़ी की डिब्बियाँ, पटू, कढ़ाईदार वस्तुएँ, ऊनी शॉल। 
परिवहन-  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-15 जैसलमेर जिले से होकर ही गुजरता है। यह राज्य का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है। जोधपुर (285 किमी. दूर) निकटतम हवाई अड्डा है।

दर्शनीय स्थल :- 

किला-

sonargarh ka kila jaisalmer

जैसलमेर का किला 'सोनारगढ़' के नाम से भी जाना जाता है। इसे 'उत्तर भड़ किंवाड़' कहा गया है। इसकी स्थापना 1155 ई. में रावल जैसल द्वारा की गई। यह दुर्ग पीले पत्थरों द्वारा निर्मित है। सूर्य की रोशनी जब दुर्ग पर गिरती है तो सोने के समान चमकीला लगता है। यह धान्वन दुर्ग है। 
यह एकमात्र ऐसा दुर्ग है जिसमें चूने का नाममात्र भी प्रयोग नहीं किया गया।
21 जून, 2013 को यूनेस्को के द्वारा इसे विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

कलात्मक हवेलियाँ-

जैसलमेर में स्थित हवेलियों के कारण ही इसे हवेलियों का शहर कहा जाता है। यहाँ नथमल की हवेली, सालिमसिंह की हवेली व पटवों की हवेली स्थित है।

बड़ा बाग-

बड़ा बाग की छतरियाँ जैसलमेर के शासकों के स्मारक के रूप में प्रसिद्ध हैं। 

गड़सीसर सरोवर-
gadsisar sarover jaisalmer

जैसलमेर शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थित इस पवित्र सरोवर का निर्माण रावल गड़सीसिंह ने 1340 ई. में कराया था। यह सरोवर अपने कलात्मक प्रवेश द्वार, जलाशय के मध्य स्थित सुन्दर छतरियों एवं इसके किनारे बने बगीचों के कारण प्रसिद्ध है। 1965 ई. से पहले यह सरोवर जैसलमेर वासियों का प्रमुख पेयजल स्रोत था। 

बादल विलास व जवाहर विलास-
यह जैसलमेर के महारावलों के निवास स्थान थे। इन अद्भुत कलाकृतियों में बादल निवास में बना ताजिया टॉवर पाँच मंजिला है। जवाहर विलास में झरोखों व छतरियों के साथ ही दीवारों पर उत्कीर्ण कलाकृतियाँ दर्शनीय है। इनका निर्माण 1920वीं शताब्दियों में हुआ।
तनोट माता-
tanot mata jaisalmer

जैसलमेर से लगभग 120 किमी. दूर तनोट नामक स्थान जैसलमेर के शासकों की पूर्व राजधानी था। यहाँ तनोट माता का मंदिर है जिसे थार की वैष्णों देवी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के सामने भारत की पाकिस्तान पर 1965 ई. की विजय का प्रतीक विजय स्तम्भ स्थित है। 
रामदेवरा-
यह जैसलमेर-बीकानेर, मार्ग से जैसलमेर से 125 किमी. दूर स्थित है। रामदेवरा ही रुणेचा नाम से भी जाना जाता है। यहाँ रामदेवजी का विख्यात मंदिर स्थित है। यहाँ स्थित मंदिर का निर्माण 1931 में बीकानेर के महाराजा गंगासिंह ने करवाया था।
पोकरण-
जैसलमेर से जोधपुर मार्ग पर 110 किमी. दूर स्थित पोकरण एक प्रसिद्ध स्थान है। भारत सरकार द्वारा किए गए भूमिगत परमाणु परीक्षण इसी स्थल पर किए गए थे। पहला परमाणु विस्फोट 18 मई, 1974 तथा दूसरा 11 व 13 मई, 1998 को किया गया। पोकरण में लाल पत्थरों से निर्मित 1550 ई. का दुर्ग है, जिसे राव मालदेव ने बनवाया था।
लोद्रवा-
lodurava jaisalmer

यह जैसलमेर के भाटी शासकों की पूर्व राजधानी था। यह जैन सम्प्रदायों का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहाँ भगवान पार्श्वनाथ का मंदिर निर्मित है। कृत्रिम कल्पवृक्ष यहाँ का एक अन्य आकर्षण है। 
अमरसागर-
Amarsagar jaisalmer

लोद्रवा से 5 किमी. दूर अमरसागर तालाब व उद्यान स्थित है। अमरसागर झील के किनारे जैन मन्दिर स्थित है, जिसे 1871 ई. में बाफना हिम्मत राम ने बनवाया था।
 सम के टीले-
जैसलमेर के पश्चिम में 42 किमी. दूर थार के रेगिस्तान में सम नामक स्थान पर रेतीले टीले हैं। यहाँ मरु उत्सव का आयोजन किया जाता है।

 अन्य स्मरणीय तथ्य

  1. मूमल जैसलमेर चित्रशैली का सबसे आकर्षक चित्र माना जाता है।
  2. मीठे पानी की उपलब्धता के कारण जैसलमेर के चान्दण नलकूप को 'थार का घड़ा' कहा जाता है।
  3. जैसलमेर के रामगढ़ में एशिया का सबसे ऊँचा टी.वी. टावर (300 मीटर) स्थित है।
  4. राजस्थान में आने वाले पर्यटकों में लगभग 10 प्रतिशत जैसलमेर की यात्रा करते हैं।
  5. पाकिस्तान से लगती जैसलमेर जिले की सीमा सबसे लम्बी है। (464 किमी.)।
  6. जिले का मरु उत्सव पर्यटकों में अत्यन्त लोकप्रिय के जिसे 1979 से पर्यटन विभाग आयोजित कर रहा है। हर वर्ष माघ सुदी तेरह से पूर्णिमा तक यह उत्सव मनाया जाता है। 
  7. जैसलमेर के कुलाधरा गाँव में कैक्टस गार्डन विकसित किया गया है।
  8. जैसलमेर के 120 किमी. दूर बीरमानिया क्षेत्र में करीब 5 वर्ग किमी. क्षेत्र में रॉक फॉस्फेट के विशाल भण्डारों का पता चला है।
  9. जैसलमेर को अब पंखों की नगरी के नाम से भी देश में जाना जाने लगा है। पवन ऊर्जा क्षेत्र में सरकार के साथ निजी क्षेत्र में उत्पादन में जैसलमेर अग्रणी हो गया है। पाँच परियोजनाओं के 70 से अधिक टावरों पर लगे पंखे इसके प्रमाण हैं।
  10. जैसलमेर जिले में कई स्थानों पर मीठे पानी के भण्डार मिलना आश्चर्यजनक है। जिले के पोछिना क्षेत्र के तहत बीछराज का तला में 200 मीटर, कोठा और बईयां क्षेत्र में 125 मीटर की गहराई पर मीठे जल के भण्डार मिले हैं। जैसलमेर से पाँच किमी. दूर गजरूप सागर में 125 मीटर की गहराई में अथाह जल के भण्डार मिले हैं, जिससे जैसलमेर शहर को जलापूर्ति भी की जा रही है।
  11. 31 मार्च, 2012 को जैसलमेर के घूडसर में 40 मेगावाट क्षमता का राजस्थान का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया। 
  12. जैसलमेर में स्थित रामगढ़ गैस विद्युत परियोजना राज्य की प्रथम गैस आधारित विद्युत परियोजना है। इसकी विद्युत उत्पादन क्षमता 223.5 मेगावाट है।
  13. जैसलमेर में स्थित अमरसागर में राज्य की प्रथम पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित है, जिसकी उत्पादन क्षमता 2 मेगावाट है।

Other District Rajasthan :-

Jaipur District         Dausa District         Alwar District       Sikar District

Jhunjhunu District      Jodhpur District        Jalor District           Barmer District

Pali District           Jasilmer District           Bhilwara District          Karauli District

Jaisalmer {Golden City of Rajasthan}

geographical landscape

Geographical Location- Westest district of Rajasthan. Being surrounded by desert all around, it is said about this city that only stone legs can take you there.
Latitude - 26°1' to 26°02' North latitude.
Longitudinal position- 69°30' to 72°20' East longitude.
Area - 38401 sq. km. (It is the largest district of Rajasthan in terms of area.)
Population - 6,69,919 It is the smallest district of Rajasthan in terms of population. This district is the district with the lowest population density in the state (17 persons per sq. km.).
Sex Ratio- 852
Literacy- 57.2% (28th rank in the state).
District with minimum animal density- 74 animals per sq.km.
 Tehsil- Pokaran, Jaisalmer, Fatehgarh.
Lok Sabha constituency- Barmer.
Assembly constituency : Jaisalmer, Pokran.
ancient name-
 Mand Dhara, Vallamandal, Mand region.
 Geographical surname-
Golden city, city of yellow stones, city of havelis and windows, rose of desert, Andaman of Rajasthan, witness to golden history.

Neighboring country- Pakistan.
Neighboring districts- Barmer, Bikaner, Jodhpur.
Major places- Jaisalmer, Pokaran, Ramdevra, Nachna, Samgaon, Mohangarh, Tanot.
 Topography- The general shape of Jaisalmer district is seven-sided irregular polygon.
rivers-
Kakney, Lathi and Dhogadi. Kakney River is also known as Kakani or Masoordi.

Reservoir/Lake-

Gadisar, Amarsagar, Buj Lake (Kakni river falls in this), Mool Sagar, Gajroop Sagar, Vijdasar, Jaitsar.
 Climate- The climate here is hot and dry. The highest temperature reaches 47°C and the lowest reaches 20°C. The average temperature is 24°C. The average rainfall is 23 cm annually.
 soil-
Sandy soil is found in Jaisalmer district. It has a high degree of salinity. Gypsum compost is specially used. This soil is famous for coarse grains like jowar, bajra.

Vegetation-

Xerophyte vegetation is found in Jaisalmer. Khejdi, Dhokra, Bair, Kikar, Rohida are the main trees. All varieties of cactus are found here. The teak of Rohida desert and Khejdi are called Kalpavriksha of Thar. Forests are found on 1.53 percent of the state. This district is famous for Savan and Leelan grass. Rohida flower is recognized as the state flower and Khejri as the state tree.
wildlife

National Desert Park-

On August 4, 1980, the state government declared it a sanctuary. It is the second largest sanctuary of the state which covers an area of ​​3162 sq.km. spread over the area. It is spread over Jaisalmer and Barmer districts. It is considered to be the home of the state bird Godavan. Chinkara, maru cat, maru fox, jackal, wolf, maru rabbit are the main fauna found here.
Akal Wood Fossils Park-
This park is located in Akal village, 17 km from Jaisalmer. Fossils of plants and plants that are 180 million years old are found here.

Ujjala- The only hunting prohibited area of ​​the district is located in Ujjala.

Animal Husbandry Dairy- Jaisalmer district is famous for the dairy breeds of camel and cow. The dancing camel is famous for riding and carrying loads. Rathi and Tharparkar breeds of cow are the major milch breeds. The Malani village of Jaisalmer is believed to be the origin of Tharparkar cows. There is a Dairy Cooling Center at Pokaran which functions under the Jodhpur Dairy Plant.

Water Projects- Drinking water is obtained from Indira Gandhi Canal Project. Here drinking water is obtained from the Pokaran lift canal. Its new name has been changed to Jaynarayan Vyas Lift Canal.
Agriculture/Crops- Jowar, Bajra.

Minerals- Steel grade Lime stone (Sonu Kshetra), Dolamite, Marble, Rock Phosphate (Birmania), Bentonite, Multani Mitti, China Clay, Sandstone and Gypsum. Jaisalmer is also famous for yellow stones. It is splashy.

 Energy- 
Jaisalmer district is leading in terms of wind energy. Here the first wind power project of Rajasthan has been established in Amarsagar. Wind power is also produced here in the private sector. Local gas based power project has been set up in Ramgarh. Helium is obtained from Ghotaru, natural gas from Tanot and Manihari Dunes. Two giant air power plants of 21 MW power are proposed to be set up by the Railways in Jaisalmer.
 Industries- tourism industry, stone carving and khadi village industries.
Handicrafts- Carved wooden boxes, pattu, embroidered items, woolen shawls.
Transportation- National Highway number-15 passes through Jaisalmer district only. It is the longest national highway in the state. Jodhpur (285 kms away) is the nearest airport.

Scenic Spots :-

Fort-

Jaisalmer Fort is also known as 'Sonargarh'. It has been called 'Uttar Bhad Kinwad'. It was founded in 1155 AD by Rawal Jaisal. This fort is built by yellow stones. When the sunlight falls on the fort, it looks as bright as gold. This is Dhanvan fort.
This is the only fort in which even a nominal amount of lime was not used.
It has been included in the World Heritage List by UNESCO on 21 June 2013.

Artistic Havelis-
Due to the havelis located in Jaisalmer, it is called the city of havelis. Here Nathmal ki Haveli, Salim Singh ki Haveli and Patwon ki Haveli are situated.

big garden-
The Chhatris of Bada Bagh are famous as a monument to the rulers of Jaisalmer.

Gadsisar Sarovar-
This holy lake situated on the entrance road of Jaisalmer city was built by Rawal Gadsi Singh in 1340 AD. was. This lake is famous for its artistic entrance, beautiful chhatris situated in the middle of the reservoir and gardens built on its banks. Before 1965, this lake was the main drinking water source of Jaisalmer residents.

Badal Vilas and Jawahar Vilas-
It was the residence of the Maharawals of Jaisalmer. Among these wonderful artifacts, the Tajia Tower built in Badal Niwas is five-storeyed. In Jawahar Vilas, artefacts engraved on the walls along with windows and umbrellas are visible. They were built in the 1920s.

Tanot Mata-
About 120 kms from Jaisalmer. A distant place called Tanot was the former capital of the rulers of Jaisalmer. There is a temple of Tanot Mata which is known as Vaishno Devi of Thar. In front of this temple there is a victory pillar symbolizing India's victory over Pakistan in 1965.

Ramdevra-
It is 125 km from Jaisalmer by Jaisalmer-Bikaner road. It is situated far away. Ramdevra is also known by the name Runecha. The famous temple of Ramdevji is situated here. The temple located here was built by Maharaja Ganga Singh of Bikaner in 1931.

Pokaran-
110 kms on Jaisalmer to Jodhpur route. Pokaran located far away is a famous place. Underground nuclear tests conducted by the Government of India were conducted at this site. The first nuclear explosion took place on 18 May 1974 and the second on 11 and 13 May 1998. In Pokaran there is a fort of 1550 AD built with red stones, which was built by Rao Maldev.

Lodrava-
It was the former capital of the Bhati rulers of Jaisalmer. It is the main pilgrimage center of Jain sects. The temple of Lord Parshvanath is built here. Artificial Kalpavriksha is another attraction here.

Amarsagar-
5 KM from Lodrava. Away Amarsagar Pond and Garden is located. Jain temple is situated on the banks of Amarsagar lake, which was built by Bafna Himmat Ram in 1871 AD.

 Evening mounds-
42 km west of Jaisalmer. In the distant Thar desert, there are sand dunes at a place called Sam. Maru festival is organized here.

 Other facts to remember

  1. Mumal Jaisalmer is considered to be the most attractive painting of the painting style.
  2. Due to the availability of fresh water, the Chandan tube well of Jaisalmer is called 'Pitcher of Thar'.
  3. Asia's tallest TV in Jaisalmer's Ramgarh The tower (300 m) is located.
  4. About 10 percent of the tourists visiting Rajasthan visit Jaisalmer.
  5. The border of Jaisalmer district with Pakistan is the longest. (464 km.).
  6. The Maru festival of the district is very popular among the tourists, which is being organized by the tourism department since 1979. This festival is celebrated every year from Magh Sudi Terah to Poornima.
  7. A cactus garden has been developed in Kuladhara village of Jaisalmer.
  8. 120 KM from Jaisalmer. In the distant Birmania area, about 5 sq. km. Huge deposits of rock phosphate have been discovered in the area.
  9. Jaisalmer is now also known in the country as the city of wings. Jaisalmer has become a leader in the production in the private sector along with the government in the wind power sector. Fans installed on more than 70 towers of five projects are proof of this.
  10. It is surprising to find fresh water reserves at many places in Jaisalmer district. Under the Pochina area of ​​the district, fresh water reserves have been found at a depth of 200 meters in Bichraj Ka Tala, 125 meters in Kotha and Baiyan areas. 5 KM from Jaisalmer. Unfathomable water reserves have been found at a depth of 125 meters in Gajarup Sagar, due to which water supply is also being done to Jaisalmer city.
  11. Rajasthan's first solar power plant of 40 MW capacity was installed at Ghudsar, Jaisalmer on 31 March 2012.
  12. Ramgarh Gas Power Project located in Jaisalmer is the first gas based power project in the state. It has a power generation capacity of 223.5 MW.
  13. The state's first wind power project is established in Amarsagar located in Jaisalmer, which has a generation capacity of 2 MW.

Other District Rajasthan :-

Jaipur District         Dausa District         Alwar District       Sikar District

Jhunjhunu District      Jodhpur District        Jalor District           Barmer District

Pali District           Jasilmer District           Bhilwara District          Karauli District